भारत का मिड-साइज SUV सेगमेंट आने वाले महीनों में और भी रोमांचक होने वाला है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसी अग्रणी कंपनियां 2025 और 2026 की शुरुआत में अपनी नई दमदार SUVs बाजार में उतारने जा रही हैं। इन गाड़ियों में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक—तीनों तरह के इंजन विकल्प मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी मॉडल्स इस रेस में शामिल हैं।
1. टाटा सिएरा (Tata Sierra)
लंबे समय से चर्चित टाटा सिएरा भारत में दोबारा धमाकेदार वापसी करने जा रही है। यह लोकप्रिय SUV 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी। इसका नया संस्करण डिजाइन और तकनीक दोनों के मामले में बेहद आधुनिक होगा। इसमें पहली बार “ट्रिपल स्क्रीन सेटअप” दिया जाएगा, जो किसी भी टाटा कार में पहली बार देखा जाएगा। सिएरा में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे — नया 1.5 लीटर tGDi पेट्रोल, 1.5 लीटर नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल। मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट जनवरी 2026 में लॉन्च होगा।
2. टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल वर्जन
अब तक डीजल वर्जन तक सीमित रही टाटा हैरियर और सफारी 9 दिसंबर को नए पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होंगी। इसमें टाटा का 1.5-लीटर tGDi पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 170hp की पावर और 280Nm टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी ने डिजाइन में बदलाव नहीं किया है, लेकिन नए इंजन विकल्प से लाइनअप और मजबूत बनेगा।
3. महिंद्रा XEV 9S (इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV)
महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को 27 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसे XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन माना जा रहा है। इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे। यह गाड़ी खासतौर पर बड़ी फैमिली और लंबी यात्राओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
4. मारुति ई-विटारा (Maruti e-Vitara)
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक SUV “ई-विटारा” 2 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च होगी। गुजरात के हंसलपुर प्लांट में इसका उत्पादन शुरू हो चुका है। इसमें 49 kWh और 61 kWh की दो बैटरी पैक मिलेंगी, जिसमें बड़ी बैटरी करीब 500 किमी की रेंज देने का दावा करती है। यह SUV सिंगल मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ आएगी, जो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मारुति की बड़ी एंट्री साबित होगी।
Correspondent – Shanwaz Khan



