Homeखबर भोजपुरियाकांग्रेस ने वजीरगंज सीट पर काटा बेटे का टिकट, पिता अवधेश कुमार...

कांग्रेस ने वजीरगंज सीट पर काटा बेटे का टिकट, पिता अवधेश कुमार सिंह को बनाया उम्मीदवार

8 / 100 SEO Score

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज़ कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने वजीरगंज विधानसभा सीट (Wazirganj Assembly Seat) से बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने इस बार शशि शेखर सिंह का टिकट काटकर उनके पिता और पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

2015 में जीते थे अवधेश कुमार, 2020 में बेटे को मिली थी हार

अवधेश कुमार सिंह ने 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर वजीरगंज सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2020 के चुनाव में पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे शशि शेखर सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन वे हार गए थे।
उस चुनाव में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह ने 70,713 वोट पाकर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार शशि शेखर सिंह को 48,283 वोट ही मिले थे।

इस बार फिर होगा बीजेपी बनाम कांग्रेस मुकाबला

2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह का सीधा मुकाबला एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह से होगा। वहीं, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने इस सीट से प्रेम कुमार को टिकट दिया है।

वजीरगंज क्षेत्र का जातीय समीकरण

वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में करीब 150 गांव आते हैं। यहां की आबादी में लगभग 92.87% हिंदू और 6.7% मुस्लिम हैं।
अनुसूचित जातियों की हिस्सेदारी लगभग 33.8% है, जो चुनावी परिणामों पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments