Homeटॉप स्टोरीCyclone Montha: आंध्र तट से आज टकराएगा चक्रवात ‘मोंथा’, हाई अलर्ट जारी,...

Cyclone Montha: आंध्र तट से आज टकराएगा चक्रवात ‘मोंथा’, हाई अलर्ट जारी, स्कूल बंद और ट्रेनें रद्द

8 / 100 SEO Score

डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह तूफान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास लैंडफॉल करेगा। वर्तमान में यह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

IMD के मुताबिक, लैंडफॉल के समय मोंथा की अधिकतम हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। चक्रवात इस समय चेन्नई से 420 किमी, विशाखापत्तनम से 500 किमी और काकीनाडा से 450 किमी दूर है। तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो चुकी है और पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी सेंटर से स्थिति की समीक्षा की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नायडू से फोन पर बात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्रा ने बताया कि चक्रवात का सबसे अधिक असर आंध्र प्रदेश पर होगा, जबकि ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने विजाग, विजयवाड़ा और राजमुंदरी के यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

दक्षिण मध्य और पूर्वी तट रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया है। इस बीच, केंद्र सरकार ने आंध्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ में NDRF की 22 टीमें तैनात की हैं। ओडिशा के आठ जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments