Homeटॉप स्टोरीअमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, दिल्ली एयरपोर्ट पर...

अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत पहुंचा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने संभाली कमान

8 / 100 SEO Score

अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है। बुधवार, 19 नवंबर 2025 की सुबह अनमोल की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले से मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक, उसकी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची और अन्य डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों के साथ ही अनमोल को भारत लाया गया।

NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे हिरासत में ले लिया। उस पर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आरोप हैं, जिनमें सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और एनसीपी नेता दिवंगत बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसी घटनाएं शामिल हैं। केंद्र सरकार अब यह तय करेगी कि आगे की जांच के लिए अनमोल की कस्टडी किस एजेंसी को सौंपी जाए। मुंबई पुलिस भी उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत में याचिका दायर करने की तैयारी में है।

सूत्रों ने बताया कि अनमोल के खिलाफ देशभर में कई मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों को हाल ही में जानकारी मिली थी कि वह अमेरिका और कनाडा के बीच लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा है। इसी बीच, कनाडा में उसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से रूस का फर्जी पासपोर्ट बरामद हुआ था। पिछले साल उसे अमेरिका में भी अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया था। NIA ने अनमोल पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

अनमोल का नाम 2022 में सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में सामने आया था। वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। अक्टूबर 2024 में बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में अब तक 26 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अनमोल वॉन्टेड था।

अब उसके भारत लौटने के बाद इन सभी मामलों की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने कहा कि अनमोल की गिरफ्तारी उनके परिवार और न्याय प्रणाली दोनों के लिए राहत की बात है

Correspondent – Shanwaz Khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments