आईपीएल 2026 सीजन को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रिटेंशन प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अब सभी टीमों का मुख्य ढांचा लगभग तय हो गया है। बचे हुए स्लॉट्स को भरने के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे कम यानी 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर चौंकाया है, जबकि तीन टीमों — पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस — ने 20 से अधिक खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। आइए देखें रिटेंशन के बाद सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वॉड।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Squad 2026)
चेन्नई ने अपने कप्तान एमएस धोनी और युवा सितारे ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताया है। टीम में नए चेहरे जैसे डेवाल्ड ब्रेविस और आयुष म्हात्रे को भी रखा गया है।
रिटेन खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, संजू सैमसन।
कुल रिटेन: 16 (4 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 9 (4 विदेशी)
दिल्ली कैपिटल्स (DC Squad 2026)
दिल्ली ने केएल राहुल को टीम में बनाए रखकर बड़ा कदम उठाया है। साथ ही मिचेल स्टार्क और अक्षर पटेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से टीम की गेंदबाजी मजबूत दिखती है।
रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, नितीश राणा।
कुल रिटेन: 17 (3 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 8 (5 विदेशी)
गुजरात टाइटंस (GT Squad 2026)
शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने बैलेंस बनाए रखा है। इस बार टीम ने ग्लेन फिलिप्स और जोस बटलर जैसे धुरंधर विदेशी खिलाड़ियों को शामिल रखा।
रिटेन खिलाड़ी: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्ण, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साईं किशोर, जयन्त यादव।
कुल रिटेन: 20 (4 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 5 (4 विदेशी)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Squad 2026)
केकेआर ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। केवल 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिनमें रिंकू सिंह और सुनील नरेन प्रमुख नाम हैं।
रिटेन खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, उमरान मलिक।
कुल रिटेन: 12 (2 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 13 (6 विदेशी)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Squad 2026)
लखनऊ ने इस बार खिलाड़ियों के संयोजन में बड़ा परिवर्तन किया है। कप्तान ऋषभ पंत के साथ अब्दुल समद और एडन मार्क्रम जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
रिटेन खिलाड़ी: ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एडन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी।
कुल रिटेन: 19 (4 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 6 (4 विदेशी)
मुंबई इंडियंस (MI Squad 2026)
मुंबई ने अपने अनुभवी कोर को बनाए रखा है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफ़र, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड।
कुल रिटेन: 20 (7 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 5 (1 विदेशी)
पंजाब किंग्स (PBKS Squad 2026)
पंजाब ने सबसे ज्यादा 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम में विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज शामिल हैं।
रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन।
कुल रिटेन: 21 (6 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 4 (2 विदेशी)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Squad 2026)
विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी की टीम संतुलित नजर आती है। उन्होंने डेविड और पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के साथ मजबूत गेंदबाजी यूनिट भी रखी है।
रिटेन खिलाड़ी: रजत पाटीदार, विराट कोहली, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, यश दयाल, सुयश शर्मा, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह।
कुल रिटेन: 17 (6 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 8 (2 विदेशी)
राजस्थान रॉयल्स (RR Squad 2026)
राजस्थान ने इस बार गेंदबाजी और ऑलराउंडर सेक्शन पर ध्यान दिया है। रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन का शामिल होना टीम को और गहराई देता है।
रिटेन खिलाड़ी: शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, डोनोवन फरेरा।
कुल रिटेन: 16 (7 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 9 (1 विदेशी)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Squad 2026)
SRH ने इस बार युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण रखा है। टीम में ट्रैविस हेड और इशान किशन जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं।
रिटेन खिलाड़ी: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कारसे, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी।
कुल रिटेन: 15 (6 विदेशी), अवेलेबल स्लॉट्स: 10 (2 विदेशी)
आईपीएल 2026 अब और भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि रिटेंशन के बाद कई टीमों में नए चेहरों और रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सभी की नजर अब 16 दिसंबर की नीलामी पर टिकी है, जहां कुछ नई कहानियां आईपीएल इतिहास में दर्ज होंगी।
Correspondent – Shanwaz Khan



