Homeअन्यगोरखपुर की रिफाइंड फैक्ट्री में भीषण आग, घने काले धुएं से घिरा...

गोरखपुर की रिफाइंड फैक्ट्री में भीषण आग, घने काले धुएं से घिरा इलाका, दमकलकर्मी मौके पर जुम्मा जुटे

13 / 100 SEO Score

गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र गीडा के सेक्टर-15 में स्थित रुंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड की रिफाइनरी यूनिट में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। रिफाइंड ऑयल बनाने वाली इस फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरा इलाका घने काले धुएं से ढक गया और कई किलोमीटर दूर तक धुआं नजर आने लगा।

आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ज्ञानेंद्र नाथ, और गीडा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग ने 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर तैनात कर दीं, साथ ही लखनऊ और बस्ती से भी अतिरिक्त दमकल वाहन और पानी के टैंकर बुलाए गए। डीएम और एसपी खुद राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

आग लगते वक्त फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, तैयार उत्पाद और मशीनरी को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान होने का अंदेशा है। फायर ब्रिगेड के जवान कई दिशाओं से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिफाइंड ऑयल और सॉल्वेंट जैसे अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है।

पुलिस ने फैक्ट्री के 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बना दिया है और आम जनता को वहां से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आग को पूरी तरह काबू करने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। आग लगने के कारणों की जांच तब की जाएगी जब आग पूरी तरह बुझा दी जाएगी। फिलहाल सभी संसाधनों को मौके पर लगा दिया गया है ताकि स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके।

यह घटना गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ा झटका है, जहां अनेक उद्योग संचालित हैं। आग की भीषणता और ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण मचे हड़कंप के बीच प्रशासन और राहत कार्य तेजी से जारी है

Correspondent – Shanwaz Khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments