कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने साफ किया है कि वह भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, लेकिन अगर पार्टी हाईकमान डीके शिवकुमार को यह पद देता है, तो वह इसे पूरी तरह स्वीकार करेंगे। परमेश्वर ने कहा कि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होगा और वह इसका सम्मान करेंगे।
परमेश्वर ने यह भी कहा कि उनके पार्टी में योगदान के बारे में हाईकमान पूरी तरह अवगत है, और वह इस रेस में हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी उपयुक्त उम्मीदवार बताया, लेकिन सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच किसी समझौते के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
इस बीच, डीके शिवकुमार ने भी एक इशारों भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “शब्द की ताकत ही दुनिया की ताकत है और वादा निभाना सबसे बड़ी शक्ति है”। इस बयान को सिद्धारमैया के बाद सत्ता बदलाव की मांग और राजनीतिक दबाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
कर्नाटक में अभी भी यह अटकलें जारी हैं कि क्या सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कोई सत्ता-साझाकरण समझौता हुआ था, लेकिन दोनों नेताओं ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पार्टी हाईकमान के फैसले का इंतजार जारी है, जो राज्य की राजनीति में अगला रुख तय करेगा।
Correspondent – Shanwaz Khan



