Homeटॉप स्टोरीलखनऊ में 200 करोड़ में बनेगा BJP का प्रदेश कार्यालय, डिजिटल वॉर...

लखनऊ में 200 करोड़ में बनेगा BJP का प्रदेश कार्यालय, डिजिटल वॉर रूम समेत होंगी ये खास सुविधाएं

14 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना नया प्रदेश कार्यालय बनाने जा रही है। इस कार्यालय के निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह भवन जियामऊ इलाके में बनेगा और 58 हजार वर्ग फीट के क्षेत्रफल में तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को निर्माण समिति की बैठक हुई, जिसमें नए कार्यालय के नक्शे की विस्तृत समीक्षा की गई। नक्शा और डिजाइन दिल्ली से तैयार कराया गया है। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।

यह नया कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों और चुनाव प्रभारियों के लिए अलग-अलग कैबिन बनाए जाएंगे। यहां 4-5 मीटिंग हॉल, 1000 की क्षमता वाला प्रेक्षागृह, डिजिटल वॉर रूम, कॉल सेंटर, आईटी सेल, चुनाव प्रबंधन रूम, पुस्तकालय, गेस्ट हाउस और स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्माण समिति को निर्देश दिया कि नए कार्यालय का निर्माण सर्वोच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए। इस कार्यालय के साथ पुराना प्रदेश कार्यालय भी यथावत रहेगा। नए कार्यालय के निर्माण के बाद यह पूरे क्षेत्र में भाजपा की सियासी गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

Correspondent – Shanwaz Khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments