रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने अपना 52वां वनडे शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह उनका वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड था, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
कोहली ने 102 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया और अपनी पारी को 120 गेंदों पर 135 रनों तक बढ़ाया। इसके साथ ही विराट का यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 83वां शतक भी रहा। उनकी इस पारी ने भारत को 349/8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
विराट के शतक के बाद ड्रेसिंग रूम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तालियां बजाते हुए खुशी जाहिर करते दिखे। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना अर्धशतक भी जड़ा, जिसमें 57 रन बनाए और भारत की शुरुआत मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
कोहली और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की, जो दोनों के बीच वनडे क्रिकेट में 20वीं शतकीय साझेदारी रही। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे में शाहिद अफरीदी के छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
विराट कोहली की इस पारी ने न सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया।
Correspondent – Shanwaz Khan



