दिसंबर के महीने में बॉलीवुड के सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्में—’तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, ‘इक्कीस’ और ‘धुरंधर’—रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में से कौन सी बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करेगी, इसको लेकर चर्चा तेज है। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन सी फिल्म कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की ओपनिंग
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को क्रिसमस की छुट्टियों में रिलीज किया जा रहा है, जिसका फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा. फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है और रिलीज से पहले ही 90 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की ओपनिंग 15 करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है. हालांकि, इसे ‘अवतार 3’ जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिलेगी, जिससे ओपनिंग पर असर पड़ सकता है.
‘इक्कीस’ की ओपनिंग की उम्मीद
अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ दिवंगत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिसने ट्रेलर देखकर दर्शकों को भावुक कर दिया है. फिल्म का जॉनर थोड़ा लिमिटेड है और इसकी ओपनिंग 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. फिल्म की भावनात्मक वजह से शुरुआत में थोड़ा बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन लंबे समय तक चलने के लिए वर्ड ऑफ माउथ जरूरी होगा.
‘धुरंधर’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की प्री-सेल्स 13-17 करोड़ रुपये के आसपास है, लेकिन फिल्म के बज के चलते इसकी ओपनिंग 15-20 करोड़ रुपये तक जा सकती है. रणवीर के फैंस और फिल्म के एक्शन-ड्रामा जॉनर की वजह से इसकी शुरुआत मजबूत रहने की उम्मीद है.
इन तीनों फिल्मों में ‘धुरंधर’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन करने की उम्मीद ज्यादा है, जबकि ‘इक्कीस’ भावनात्मक कारणों से छोटी ओपनिंग कर सकती है.
Correspondent – Shanwaz Khan



