इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की लंबी सूची को कड़ा कटौती करते हुए 1,005 खिलाड़ियों को हटा दिया है और अब केवल 350 खिलाड़ी ही इस ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए फाइनल हो गए हैं। इसी के साथ दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की वापसी भी इस सूची में शामिल है।
क्विंटन डी कॉक ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वापस लिया है और IPL 2026 ऑक्शन में हिस्सा लेने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। पिछले मेगा ऑक्शन में डी कॉक को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर नाइट राइडर्स ने खरीदा था, लेकिन इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस घटाकर 1 करोड़ रुपये रखा है।
BCCI ने फाइनल लिस्ट में कुल 35 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो पहले रजिस्टर्ड नहीं थे। इनमें श्रीलंका के त्रीवेन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुनिथ वेलालगे; अफगानिस्तान के अरब गुल; और वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्टे जैसे खिलाड़ियों के नाम हैं। इसके अलावा भारत से भी कई नए खिलाड़ी लिस्ट में शामिल किए गए हैं, जिनमें सदेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, सागर सोलंकी, पारिक्षित वलसंगकर और इजाज सावरिया जैसे नाम प्रमुख हैं। कुल 20 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों को भी इस लिस्ट में जोड़ा गया है।
BCCI ने ऑक्शन की पूरी योजना भी साझा कर दी है। ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में दोपहर 2:30 बजे (आईएसटी) से शुरू होगा। पहला राउंड कैप्ड खिलाड़ियों का होगा, जिसमें क्रमशः बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर/बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल होंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी।
फाइनल लिस्ट में प्रमुख विदेशी खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
- क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)
- अरब गुल (अफगानिस्तान)
- माइल्स हैमंड, डैन लाटेगन (इंग्लैंड)
- कॉनर एस्टरहुईजेन, जॉर्ज लिंडे, बयांडा माजोला (साउथ अफ्रीका)
- त्रीवेन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुनिथ वेलालगे (श्रीलंका)
- अकीम ऑगस्टे (वेस्ट इंडीज)
भारतीय खिलाड़ी जिनको शामिल किया गया है, उनमें सदेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, सबीर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, एरॉन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बाजाज, यशराज पुंजा, सागर सोलंकी समेत कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं।
इस ऑक्शन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और फ्रैंचाइजियों में काफी उत्साह है क्योंकि इसमें नए चेहरों से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों तक की मौजूदगी रहेगी, जो IPL 2026 को और भी रोमांचक बनाएगी।
IPL / Piyush Dhar Diwedi



