ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट ‘ऑन पर्पस’ में अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म से जुड़े सबसे कठिन दौर का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 में सरोगेसी से जन्मी मालती 27 हफ्तों में समय से पहले पैदा हुईं और 110 दिनों तक NICU में रहीं। प्रियंका ने कहा, “मालती का जन्म होते ही सब कुछ रुक गया। वो बैंगनी पड़ गई थीं, उनका वजन सिर्फ 1 पाउंड 11 औंस था। NICU नर्सों की उंगलियां उनके मुंह के लिए बड़ी थीं।” इस दौरान मालती को 6 ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी दिए गए।
प्रियंका ने अपनी प्रेग्नेंसी के मुश्किल समय पर भी बात की। उन्होंने इशारा किया कि मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस के कारण सरोगेसी चुनी गई। 2023 के वोग इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे मेडिकल कंडीशन थी, ये जरूरी कदम था। हमारी सरोगेट दयालु और मजबूत थीं, जिन्होंने 6 महीने तक इस कीमती तोहफे की देखभाल की।” प्रियंका मालती को ‘मिरेकल बेबी’ कहती हैं। NICU के दिनों में वो महामृत्युंजय मंत्र सुनातीं, जबकि पति निक जोनास गाना गाते।
मां बनने का भावुक अनुभव
प्रियंका ने बताया कि मालती के बिना रहना आज भी मुश्किल है। “ये प्रीमी मॉम या NICU मॉम वाली फीलिंग है। जब वो स्कूल जाती हैं या मैं दूसरे देश में होती हूं, तो लगता है दिल शरीर से बाहर निकल गया। वो मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा गिफ्ट है। सब कुछ उसी के इर्द-गिर्द घूमता है।” जन्म की खबर लीक होने पर मीडिया दबाव में आकर घोषणा करनी पड़ी, जो और दर्दनाक था।
प्रियंका की ये बातें मातृत्व की सच्चाई दिखाती हैं। कोविड काल में ये दौर और चुनौतीपूर्ण था। आज मालती 4 साल की हो चुकी हैं, और प्रियंका जल्द बेटे टीके का स्वागत करने वाली हैं। उनकी कहानी लाखों मांओं को प्रेरित करती है।
Correspondent – Shanwaz Khan



