बरेली के निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से सनातन और सवर्ण समाज के लिए नई राजनीतिक पार्टी गठन की घोषणा कर दी। 13 फरवरी को बांके बिहारी मंदिर दर्शन के बाद श्रीहरिदास धाम में ब्राह्मण सेवा संघ के कार्यक्रम में उन्होंने ‘सनातनी संस्कृति पार्टी’ या ‘सवर्ण समाज पार्टी’ बनाने का ऐलान किया।
अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी नियमों और एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग से सवर्ण समाज हाशिए पर आ गया है। वोट बैंक की राजनीति से त्रस्त सनातनियों को संगठित मंच चाहिए। उन्होंने इस्तीफा देकर जनजागरण अभियान शुरू किया है। बांके बिहारी के आशीर्वाद से यह वैचारिक आंदोलन राजनीतिक रूप लेगा।
तीन प्रमुख मुद्दे और जनजागरण
कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महेश भारद्वाज आदि ने उनका स्वागत किया। अग्निहोत्री ने यूजीसी को विभाजनकारी बताया, जो आरक्षण कोटा बढ़ाकर सवर्णों को नुकसान पहुंचा रहा। एससी-एसटी एक्ट के फर्जी केसों के लिए ईमेल [email protected] जारी किया, जहां 40+ शिकायतें मिल चुकीं। तीसरा मुद्दा बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध।
उन्होंने कहा, भाजपा नेता टिकट के डर से चुप हैं। सनातन मूल्यों, संस्कृति संरक्षण के लिए पार्टी बनाएंगे, चुनाव लड़ेंगे या गठबंधन करेंगे।
संपर्क और विस्तार की अपील
लोगों से जुड़ने को मोबाइल नंबर 8679280439 और ईमेल साझा किया। व्हाट्सएप ग्रुप्स में सेव कर नेटवर्क बढ़ाएं। चरणबद्ध तरीके से सदस्यता, बैठकें, पदाधिकारी चयन होगा। चुनाव आयोग में जल्द पंजीकरण।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा। सवर्ण समाज उत्साहित, लेकिन औपचारिक नाम-पंजीकरण बाकी। यह पहल सनातन राजनीति में नया विकल्प बन सकती है।
Vrindavan – Piyush Dhar Diwedi



