Homeवीडियोचुनाव कवरेजबिहार विधानसभा चुनाव 2025: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, तेजस्वी...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, तेजस्वी राघोपुर और आलोक मेहता उजियारपुर से मैदान में

9 / 100 SEO Score

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों को टिकट (सिंबल) देना शुरू कर दिया है। सिवान सदर से अवध बिहारी चौधरी को RJD का सिंबल मिला है, जबकि तेजस्वी यादव राघोपुर से और आलोक मेहता उजियारपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

राजद के 35 प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्रप्रत्याशी
राघोपुरतेजस्वी यादव
बोचहाअमर पासवान
मीनापुरमुन्ना यादव
नोखाअनिता देवी
महिषीगौतम कृष्णा
अलौलीरामवृक्ष सदा
पारूशंकर प्रसाद
उजियारपुरआलोक मेहता
बैकुंठपुरप्रेम शंकर यादव
शेखपुराविजय सम्राट
गड़खासुरेंद्र राम
इस्लामपुरराकेश रौशन
बख्तियारपुरअनिरुद्ध यादव
बेलागंजविश्वनाथ यादव
फतुहारामानंद यादव
कांटीइसराइल मंसूरी
दरभंगाललित यादव
मोरवारणविजय साहू
मुंगेरमुकेश यादव
शाहपुरराहुल तिवारी
हाजीपुरदेव कुमार चौरसिया
सिमरी बख्तियारपुरयूसुफ सलाहउद्दीन
रघुनाथपुरओसामा शहाब
गायघाटनिरंजन राय
हसनपुरमाला पुष्पम
बनियापुरचांदनी सिंह
परबत्ताडा. संजीव
हथुआराजेश कुशवाहा
मटिहानीबोगो सिंह
संदेशदीपू राणावत यादव
महुआमुकेश रौशन
मसौढ़ीरेखा पासवान
मनेरभाई वीरेंद्र
साहेबपुर कमालसंतानंद संबुद्ध
हिलसाशक्ति सिंह यादव

RJD के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनका नामांकन हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहेंगे।

चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से तैयारियां कर रहे हैं। राज्य में मतदान दो चरणों में होगा—6 और 11 नवंबर को, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। चुनावी तैयारियों के बीच राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी रखे हुए हैं, और कई नेता सियासी हितों के चलते अपनी पार्टी बदलते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments