एनडीए में सीट बंटवारे के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी को कुल 101 सीटें मिली थीं। मंगलवार, 14 अक्टूबर को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। शेष 30 सीटों पर दूसरी लिस्ट में नाम घोषित होंगे।
इस बार के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं के टिकट कट गए हैं। पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव को रिप्लेस करते हुए रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है। औराई से रामसूरत राय तथा रीगा से मंत्री मोतीलाल प्रसाद को भी टिकट नहीं दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सीवान से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि जेडीयू के पूर्व सांसद और बीजेपी में लौटे सुनील कुमार पिंटू को सीतामढ़ी से मौका मिला है।
खजौली सीट से अरुण शंकर प्रसाद प्रत्याशी होंगे, जबकि पहले इस सीट को उपेंद्र कुशवाहा के खाते में जाने की चर्चा थी।
पूरी सूची के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें
पहली लिस्ट के प्रमुख नाम
- बेतिया – रेणु देवी
- रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा
- पिपरा – श्यामबाबू प्रसाद यादव
- मधुबन – राणा रणधीर सिंह
- मोतिहारी – प्रमोद कुमार
- ढाका – पवन जायसवाल
- रीगा – बैद्यनाथ प्रसाद
- सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू
- बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा
- खजौली – अरुण शंकर प्रसाद
- सहरसा – आलोक रंजन झा
- दरभंगा – संजय सरावगी
- सीवान – मंगल पांडेय
- हाजीपुर – अवधेश सिंह
- पटना साहिब – रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर – रामकृपाल यादव
- बिक्रम – सिद्धार्थ सौरव
- आरा – संजय सिंह टाइगर
- गया शहर – प्रेम कुमार
- जमुई – श्रेयसी सिंह
… (बाकी सीटों के नाम लिस्ट में शामिल)
नंद किशोर यादव का बयान
टिकट कटने पर नंद किशोर यादव ने कहा, “पार्टी का हर निर्णय मेरे लिए स्वीकार्य है। बीजेपी ने मुझे जो सम्मान और अवसर दिए, उसके लिए मैं आभारी हूं। नई पीढ़ी का स्वागत है। पटना साहिब के लोगों ने मुझे सात बार विधायक चुना, उनका प्रेम मैं कभी नहीं भूलूंगा।”



