Homeटॉप स्टोरीपेशावर में धमाके और गोलीबारी: FC मुख्यालय पर आतंकी हमला, तीन हमलावर...

पेशावर में धमाके और गोलीबारी: FC मुख्यालय पर आतंकी हमला, तीन हमलावर ढेर

8 / 100 SEO Score

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह अर्धसैनिक बल फेडरल कॉन्स्टेबलरी (FC) के मुख्यालय पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो बड़े धमाके और गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इस हमले में कम से कम 5 लोग घायल हो गए हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकवादी मारे गए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 8:10 बजे पेशावर के सुनहरी मस्जिद रोड स्थित FC मुख्यालय के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। कुछ मिनटों बाद फिर से एक और विस्फोट हुआ, जिसके तुरंत बाद फायरिंग की आवाजें आने लगीं। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने लगातार गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनीं।

सुरक्षा बलों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय के गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया, जिसके बाद अन्य हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया।

हमले के बाद सुनहरी मस्जिद रोड को बंद कर दिया गया है और पेशावर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि इस हमले के पीछे कौन सा आतंकी संगठन शामिल है। फिलहाल, सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।

Correspondent – Shanwaz Khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments