Homeदिल्ली-NCRसोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी सीजन से पहले खरीदारी का...

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी सीजन से पहले खरीदारी का सुनहरा मौका

13 / 100 SEO Score

सोमवार, 24 नवंबर 2025 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)  पर गोल्ड फ्यूचर वायदा में लाल निशान के साथ कारोबार हुआ। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सोमवार को 1,22,743 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,24,191 रुपये पर बंद हुआ था। यानी शुरुआती सत्र में सोने की कीमत करीब 1,440 रुपये कम दर्ज की गई।

सुबह 10:30 बजे तक एमसीएक्स पर सोना 1,22,749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,23,300 रुपये के उच्च स्तर तक गया लेकिन जल्द ही फिर गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक बाजारों में सोने की मांग घटने से घरेलू कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

वहीं, चांदी में भी मंदी का रुख देखने को मिला। सोमवार को एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी 1,52,989 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,149 रुपये के करीब थी। शुरुआती सत्र में चांदी 1,53,913 रुपये पर ओपन हुई थी, यानी लगभग 1,160 रुपये की गिरावट दर्ज हुई।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,25,280 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,850 रुपये
  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,25,130 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,700 रुपये
  • चेन्नई: 24 कैरेट – 1,25,670 रुपये | 22 कैरेट – 1,15,200 रुपये
  • कोलकाता: 24 कैरेट – 1,25,130 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,700 रुपये
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,25,180 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,750 रुपये
  • लखनऊ: 24 कैरेट – 1,25,280 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,850 रुपये
  • पटना: 24 कैरेट – 1,25,180 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,750 रुपये
  • हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,25,130 रुपये | 22 कैरेट – 1,14,700 रुपये

विशेषज्ञों का मानना है कि ये गिरावट अल्पकालिक हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने के कारण निवेशकों ने सोने से पैसा निकालना शुरू किया है। हालांकि, शादी के सीजन के चलते आने वाले हफ्तों में सोने की मांग बढ़ सकती है, जिससे इसकी कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

भारत में पारंपरिक रूप से सोने में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान हर साल शादियों के सीजन में आभूषणों की बिक्री बढ़ जाती है। यही कारण है कि बाजार जानकार इस गिरावट को खरीदारी का अच्छा अवसर मान रहे हैं।

Correspondent- Shanwaz Khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments