Homeखबर भोजपुरियाझारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन: सरकार कार्यकाल पूरा करेगी, नेताओं ने दिया स्पष्ट...

झारखंड में JMM-कांग्रेस गठबंधन: सरकार कार्यकाल पूरा करेगी, नेताओं ने दिया स्पष्ट जवाब

13 / 100 SEO Score

झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता की अफवाहों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता मनोज पांडेय ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और गठबंधन टूटने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड में राजनीतिक स्थिरता बनी रहेगी और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन आगे भी मजबूत रहेगा.

हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर उठे कयासों पर पांडेय ने कहा कि यह दौरा निजी कारणों से था और झारखंड को लेकर बेवजह की अटकलें लगाई जा रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव तक गठबंधन में कोई बदलाव नहीं आएगा.

कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने भी इन अटकलों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि जो लोग झामुमो और बीजेपी के गठबंधन की बात कर रहे हैं, उनकी सोच में ही गड़बड़ी है. सिन्हा ने आरोप लगाया कि ये सारी अफवाहें बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही हैं, ताकि झारखंड के विधायकों का मनोबल तोड़ा जा सके.

बीजेपी नेता भी इन अटकलों को नकार रहे हैं और कह रहे हैं कि झामुमो और भाजपा कभी भी एक साथ नहीं आ सकते. उनका कहना है कि दोनों पार्टियां समुद्र के दो किनारे हैं और हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा बीजेपी नेताओं से मुलाकात के लिए नहीं था.

झारखंड में इंडिया गठबंधन की मजबूती जारी है और सभी नेताओं का दावा है कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आगे भी गठबंधन बरकरार रहेगा.

Jharkhand/Piyush Dhar Diwedi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments