अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया था, जिसमें वह अरबाज खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं, लेकिन फिल्म आज तक नहीं बनी है. खुशी का कहना है कि उन्हें साइनिंग अमाउंट का चेक दिया गया, लेकिन उस चेक को डिपोजिट करने से प्रोड्यूसर्स ने मना कर दिया.
खुशी ने बताया कि उन्हें फिल्म से निकालने की वजह बताई गई कि अरबाज खान उन्हें पसंद नहीं करते और उनके साथ शूट नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि बार-बार उन्हें ऑफिस में बुलाया गया, जहां उन्हें बताया गया कि अरबाज खान को उनसे परेशानी है. खुशी का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि अरबाज खान को रिप्लेस कर दें, फिर भी उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया.
खुशी ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की, डांस ट्रेनिंग भी ली, और उन्हें यह भी बताया गया कि उनके लिए एक गाना भी बनाया जाएगा, जिसे सुनिधि चौहान गाएंगी. लेकिन आखिरकार फिल्म शुरू होते नहीं देखी और उन्हें बार-बार ऑफिस बुलाकर धक्के दिए गए.
खुशी का कहना है कि उन्होंने प्रोड्यूसर्स से कहा था कि अगर एडवांस दे दें तो वह फाइनेंसर्स से मिलने जाएंगी, लेकिन उन्हें न तो एडवांस मिला और न ही फिल्म के लिए कोई वास्तविक अवसर. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक आर्टिस्ट हैं और घर चलाने के लिए उन्हें भी काम चाहिए.
खुशी मुखर्जी ने इस बात को लेकर निराशा जताई है कि बार-बार ऑफिस बुलाकर उन्हें धक्के दिए गए और फिल्म से उनका पत्ता साफ कर दिया गया, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई गलती नहीं की थी.
Correspondent – Shanwaz Khan



