राजस्थान में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है, जिसमें 28 नवंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर की तबादला सूची जारी की गई है. इस सूची में 26 अधिकारियों के नाम शामिल हैं और कुछ पिछले आदेशों में संशोधन भी किया गया है.
तबादले और संशोधन
गृह विभाग ने 15 नवंबर को जारी किए गए कुछ आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिसमें संदीप सारस्वत, कीर्ति सिंह, किशोर सिंह, विजय कुमार सांखला और डॉ. लालचंद कायल के पदस्थापन परिवर्तन रद्द किए गए हैं. ये अधिकारी अब अपने पूर्ववत पदों पर ही रहेंगे.
प्रमुख नाम और नियुक्तियां
- विनोद कुमार सीपा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर से लालसोट (दौसा) का एएसपी बनाया गया है.
- चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को एसीबी जोधपुर से बीकानेर शहर का एएसपी नियुक्त किया गया है.
- शोराज मल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, झालावाड़ बनाया गया है.
- राजेश कुमार शर्मा को करौली से जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल (पूर्व) नियुक्त किया गया है.
- रणवीर सिंह मीणा को डीसीपी प्रोटोकॉल, जयपुर से शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) का एएसपी बनाया गया है.
इस तबादले सूची में कई अन्य अधिकारियों की नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश भी शामिल हैं, जिससे पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
Correspondent – Shanwaz Khan



