दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन शुक्रवार (28 नवंबर) को था। इस दिन भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने जोरदार प्रचार किया और अपने प्रमुख नेताओं को विभिन्न वार्डों में भेजा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, AAP नेता संजय सिंह और आतिशी ने अलग-अलग वार्डों में सभाएं की और लोगों को अपने पक्ष में मतदान की अपील की.
भाजपा का जोरदार प्रचार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी महल वार्ड में भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि एमसीडी में विकास चाहिए तो भाजपा को जीताना जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अशोक विहार वार्ड में पंजाबी और सिंधी समुदाय की बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही बेहतर रखरखाव और विकास का विकल्प है.
AAP का जनता को संदेश
AAP ने भी अपने प्रचार को आखिरी दिन और तेज किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अशोक विहार वार्ड में कहा कि भाजपा झुग्गियों पर बुलडोजर चला रही है, लेकिन अब जनता भाजपा पर बुलडोजर चलाएगी। विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुंडका वार्ड 35 और दक्षिणपुरी वार्ड 164 में प्रचार किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि उपचुनाव में AAP को मौका दें ताकि एमसीडी में सफाई, स्वास्थ्य और स्थानीय कामों में तेजी आए.
उपचुनाव की तारीखें
MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग 30 नवंबर को होगी और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इन उपचुनावों में दिल्ली की 12 खाली सीटों पर मुकाबला होगा.
दिल्ली के राजनीतिक गणित को बदलने वाले इन उपचुनावों के लिए BJP और AAP दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब सभी नजरें 30 नवंबर के मतदान पर टिकी हैं।
Correspondent – Shanwaz Khan



