Homeटॉप स्टोरीदिल्ली ब्लास्ट जांच में नई सुराग: लाल रंग की फोर्ड कार की...

दिल्ली ब्लास्ट जांच में नई सुराग: लाल रंग की फोर्ड कार की तलाश तेज

8 / 100 SEO Score

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में एक और संदिग्ध कार की पहचान की है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के दौरान संदिग्धों के साथ लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी मौजूद थी। अब इस कार की तलाश में शहरभर में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस की पांच टीमें जगह-जगह तलाश अभियान चला रही हैं।

राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों, बॉर्डर चेकिंग पॉइंट्स और ट्रैफिक पुलिस को सतर्क किया गया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी सुराग साझा किए गए हैं ताकि यह कार किसी तरह फरार न हो सके।

ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल और क्षतिग्रस्त वाहनों की बारीकी से जांच कर रही है। पूरे शहर में सुरक्षा सख्त कर दी गई है, खासकर बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

लालकिला इलाके में बुधवार को लाजपतराय मार्केट बंद रखा गया है। यह कदम जांच में मदद और सबूतों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। पुलिस ने लालकिला मेट्रो स्टेशन और आसपास के मुख्य मार्गों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है ताकि जांच कार्य प्रभावित न हो।

Correspondent – Shanwaz Khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments