भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर, 2025 को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली है। शादी से दो दिन पहले, पलाश ने स्मृति को एक बेहद खास और रोमांटिक सरप्राइज दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम के बीचों-बीच प्रपोज किया, जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता था।
पलाश ने स्मृति की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें स्टेडियम के मैदान पर एक खास जगह पर लेकर आए। जब मंधाना ने आंखों की पट्टी हटाई, तो पलाश घुटनों के बल बैठकर एक गुलाब का गुलदस्ता और अंगूठी साथ में लेकर प्रपोज कर रहे थे। स्मृति ने वहीं “हाँ” कहकर उनकी प्रपोजल को स्वीकार किया। इसके बाद पलाश ने उन्हें अंगूठी पहनाई, और दोनों ने अंगूठी को साथ में flaunt किया। प्रपोजल का यह वीडियो उनकी खुशी भरी भावनाओं के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पलाश और स्मृति की दोस्ती और प्रेम कहानी 2019 से चल रही है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को समझा और प्यार किया। पलाश ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में स्मृति के नाम का टैटू भी शेयर किया था, जिसमें ‘SM18’ लिखा है, जहां ‘SM’ स्मृति मंधाना और ’18’ उनके जन्मदिन और जर्सी नंबर को दर्शाता है।
शादी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ी और बॉलीवुड की शख्सियतें शामिल होंगी, जिससे यह समारोह बेहद खास बनने वाला है। स्मृति मंधाना की टीम की जीत और उनके निजी जीवन की खुशियों का संगम इस शादी को सबसे यादगार बना रहा है।
यह जोड़ी न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बल्कि संगीत और बॉलीवुड के प्रशंसकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। शादी के लिए दोनों ने बड़े उत्साह और प्रेम के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं, और यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होने वाला है
Correspondent – Shanwaz Khan



