Homeटॉप स्टोरी2025 टाटा हैरियर कौन सा वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी ?

2025 टाटा हैरियर कौन सा वेरिएंट है वैल्यू फॉर मनी ?

12 / 100 SEO Score

टाटा मोटर्स ने हाल ही में Tata Harrier के दो नए वेरिएंट — Adventure X और Adventure X+ — को बाज़ार में उतारा है। इनकी एंट्री के साथ अब Tata Harrier कुल छह वेरिएंट्स में उपलब्ध है: Smart, Pure X, Adventure X, Adventure X+, Fearless X, और Fearless X+

सभी वेरिएंट्स की विशेषताओं का विस्तार से विश्लेषण करेंगे और समझेंगे कि ये वेरिएंट्स एक-दूसरे से कितने और कैसे अलग हैं।
तो चलिए जानें, Tata Harrier के हर वेरिएंट में क्या खास है और कौन-सा वेरिएंट आपकी जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर रहेगा।

टाटा हैरियर स्मार्ट 

स्मार्ट वेरिएंट हैरियर का बेस वेरिएंट है जिसमें यह सभी फीचर दिए गए हैं :- 

एक्सटीरियरइंटीरियरकंफर्टइंफोटेनमेंट सेफ्टी 
एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइटएलईडी टर्न इंडिकेटर्सएलईडी डीआरएलएलईडी टेललाइट17-इंच अलॉय व्हील्सफैब्रिक अपहोल्स्ट्रीफ्रंट रो कपहोल्डर60:40 स्प्लिट रियर सीटें 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्लेरियर वेंट्स के साथ ऑटो एसीटिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हीलकोई भी नहीं6 एयरबैगरियर पार्किंग सेंसरडे/नाइट आईआरवीएमट्रैक्शन कंट्रोलहिल स्टार्ट असिस्टआइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

बेस वेरिएंट होने के बावजूद स्मार्ट वेरिएंट में ऑल-एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, अलॉय व्हील्स, और 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, इस वेरिएंट में कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। 

टाटा हैरियर प्योर एक्स (#डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध) 

स्मार्ट वेरिएंट के मुकाबले बेस से ऊपर वाले प्योर एक्स वेरिएंट में मिलने वाले अतिरिक्त फीचर :- 

एक्सटीरियर इंटीरियर कंफर्ट इंफोटेनमेंटसेफ्टी 
रूफ रेल्सशार्क फिन एंटीनाऐश ग्रे इंटीरियर थीमलैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्लेपैनोरमिक सनरूफक्रूज कंट्रोलइलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम्स (ऑटो फोल्डिंग के साथ)पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप4-वे हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीटपैडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक)10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टमवायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले4-स्पीकर साउंड सिस्टमऑटो हेडलाइटरेन-सेंसिंग वाइपर360-डिग्री कैमरारियर वॉशर और वाइपर

Tata Harrier के Pure X वेरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना जैसे स्टाइलिश एलिमेंट्स मिलते हैं।

कैबिन के अंदर, यह वेरिएंट आता है:

  • 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • 4-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • पैनोरमिक सनरूफ

साथ ही ड्राइविंग को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें दिए गए हैं:

  • क्रूज़ कंट्रोल,
  • पैडल शिफ्टर्स,
  • ऑटोमैटिक हेडलाइट्स,
  • रेन-सेंसिंग वाइपर्स,
  • और 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी।

यह वेरिएंट स्पेशल डार्क एडिशन में भी उपलब्ध है, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों पर ऑल-ब्लैक थीम, 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और डार्क बैजिंग दी गई है, जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक प्रदान करती है।

टाटा हैरियर एडवेंचर एक्स (#डार्क एडिशन के साथ भी उपलब्ध)

यह हैरियर के लाइनअप का नया वेरिएंट है जिसमें प्योर एक्स वेरिएंट के मुकाबले यह सभी फीचर दिए गए हैं :- 

एक्सटीरियर इंटीरियर कंफर्ट इंफोटेनमेंट सेफ्टी 
18-इंच अलॉय व्हील्स (केवल #डार्क एडिशन)रियर पार्सल शेल्फ ऑल ब्लैक इंटीरियर (केवल डार्क एडिशन में)ब्लैक और टैन इंटीरियरलेदरेट अपहोल्स्ट्रीफ्रंट और रियर सीटबैक पॉकेटरियर पार्सल शेल्फइल्युमिनेटेड ग्लवबॉक्स और बूट6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीटमल्टी-ड्राइव मोडवन-टच ऑटो अप/डाउन ड्राइवर साइड विंडो6-स्पीकर साउंड सिस्टमरियर डिफॉगर 

नए एडवेंचर एक्स वेरिएंट में अब 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट कम प्राइस पर मिलने लगी है। इस वेरिएंट में 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, मल्टी-ड्राइव मोड और रियर डिफॉगर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। प्योर एक्स वेरिएंट की तरह एडवेंचर एक्स वेरिएंट भी डार्क एडिशन में उपलब्ध है।

टाटा हैरियर एडवेंचर एक्स प्लस (#डार्क एडिशन के साथ भी उपलब्ध)  

एडवेंचर एक्स वेरिएंट के मुकाबले एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट में कई अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं :-

एक्सटीरियर इंटीरियर कंफर्ट इंफोटेनमेंटसेफ्टी 
कोई भी नहीं  कोई भी नहीं  कोई भी नहीं  कोई भी नहीं   इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेकएडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) (केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट)सभी व्हील्स पर डिस्क ब्रेकड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन 

एडवेंचर एक्स वेरिएंट की तरह एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट भी स्पेशल डार्क एडिशन में उपलब्ध है जिसमें कई अतिरिक्त सेफ्टी फीचर दिए गए हैं जिनमें एडीएएस सूट, ऑल व्हील्स डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक शामिल है। 

टाटा हैरियर फियरलेस एक्स (#डार्क एडिशन के साथ भी उपलब्ध) 

फियरलेस एक्स हैरियर का टॉप से नीचे वाला वेरिएंट है और इसमें एडवेंचर एक्स प्लस वेरिएंट के मुकाबले यह फीचर दिए गए हैं :- 

एक्सटीरियर इंटीरियरकंफर्ट इंफोटेनमेंट सेफ्टी 
 18 इंच के अलॉय व्हीलआगे और पीछे कनेक्टेड लाइटिंगसीक्वेंशियल इंडिकेटरएम्बिएंट लाइटिंग  वेंटिलेटेड फ्रंट सीटेंवायरलेस फोन चार्जरमेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीटडुअल-जोन ऑटो एसीदूसरी रो के पैसेंजर के लिए विंग-टाइप हेडरेस्टकप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्टदूसरी रो की विंडो में सनशेडकीलेस एंट्री 12.3-इंच टचस्क्रीन9 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टमटायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

फियरलेस वेरिएंट में कई अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं जो इस एसयूवी कार को प्रीमियम लुक देते हैं। इस वेरिएंट में कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअल-ज़ोन ऑटो एसी, 9-स्पीकर प्रीमियम जेबीएल ऑडियो सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें टीपीएमएस और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसे अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं। 

यह वेरिएंट भी डार्क एडिशन के साथ उपलब्ध है। 

टाटा हैरियर फियरलेस एक्स प्लस (#डार्क और स्टेल्थ एडिशन के साथ उपलब्ध)  

फियरलेस एक्स प्लस हैरियर के लाइनअप का सबसे टॉप वेरिएंट है। फियरलेस एक्स वेरिएंट के मुकाबले इसमें यह सभी फीचर दिए गए हैं : 

एक्सटीरियर इंटीरियर कंफर्ट इंफोटेनमेंटसेफ्टी 
फ्रंट और रियर डीआरएल्स पर वेलकम और गुडबाय एनिमेशनकॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट एलईडी फॉग लाइटेंरियर फॉग लाइटकूल्ड स्टोरेज स्पेस के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट4-वे पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीटइल्युमिनेटेड एलिमेंट के साथ पैनोरमिक सनरूफएक्यूआई डिस्प्ले वाला एयर प्यूरीफायररिमूव एसी ऑन/ऑफ 10-स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टमकनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी7 एयरबैगफ्रंट पार्किंग सेंसरहिल डिसेंट कंट्रोललेवल 2 एडीएएस

फियरलेस एक्स प्लस वेरिएंट आपको यह अहसास दिला सकता है कि आपने कोई प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। इस वेरिएंट में एलईडी कॉर्नरिंग फॉग लाइट, जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 7 एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं। 

यह वेरिएंट भी डार्क एडिशन और स्टेल्थ एडिशन में उपलब्ध है। इन दोनों स्पेशल एडिशन मॉडल्स में एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन और सिग्नेचर बैजिंग दी गई है। 

इंजन ऑप्शन 

टाटा हैरियर ईवी में सिंगल डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है :- 

स्पेसिफिकेशन2-लीटर डीजल 
ट्रांसमिशन 6-स्पीड एमट, 6-स्पीड एटी
पावर170 पीएस
टॉर्क 350 एनएम
ड्राइवट्रेन फ्रंट-व्हील-ड्राइव (एफडब्ल्यूडी) 

कीमत और मुकाबला 

2025 Tata Harrier की कीमतें अब ₹15 लाख से शुरू होकर ₹24.44 लाख (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) तक जाती हैं। इसके कुल छह वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं:

  • Smart – ₹15.00 लाख
  • Pure X – ₹16.50 लाख
  • Adventure X – ₹18.99 लाख
  • Adventure X+ – ₹20.69 लाख
  • Fearless X – ₹22.15 लाख
  • Fearless X+ – ₹24.44 लाख

Tata Harrier का मुकाबला बाज़ार में Jeep Compass, MG Hector, और Hyundai CretaKia Seltos के टॉप वेरिएंट्स से होता है। फीचर्स, लुक और परफॉर्मेंस के मामले में यह SUV एक प्रीमियम और दमदार विकल्प के रूप में उभरती है। (Ex. Show room price Delhi)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments