मदरहुड ग्लो के साथ पब्लिक अपीयरेंस
बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ मां बनने के लगभग साढ़े तीन महीने बाद पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुईं। 7 नवंबर 2025 को पति विक्की कौशल के साथ पहले बेटे विहान का स्वागत करने वाली कैटरीना ने अब फैंस को अपनी झलक दिखाई। चेहरे पर मास्क लगाए हुए भी उनकी स्माइल ने पैपराजी का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो में वे खिलखिलाती हुईं नजर आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
पैपराजी के सामने चमकी मुस्कान
कैटरीना को शहर में घूमते हुए कैमरा कैप्चर कर लिया। मास्क के बावजूद उनका मदरहुड ग्लो साफ झलक रहा था। पैपराजी को देखते ही उन्होंने हाथ हिलाया और हंस पड़ीं। इस दौरान वे कार से उतरीं, लेकिन ज्यादा पोज नहीं दिया। उनके साथ सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला भी थीं, जो कैटरीना की पुरानी दोस्त हैं। फैंस उनकी इस सादगी और खुशी भरी स्माइल पर फिदा हो गए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना का कॉन्फिडेंट अंदाज साफ दिख रहा है।
मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय किया
मां बनने से पहले कैटरीना ने सोशल मीडिया और मीडिया से दूरी बनाई रखी। वे कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही थीं, ताकि प्रेग्नेंसी और शुरुआती मदरहुड फेज को भरपूर जी सकें। अब साढ़े तीन महीने बाद उनकी यह पहली पब्लिक साइटिंग ने फैंस को दीवाना बना दिया। हर कोई उनकी फिटनेस और ग्लो की तारीफ कर रहा है। कैटरीना ने पहले बताया था कि वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं।
विक्की का पिता बनने का अनुभव
हाल ही में विक्की कौशल ने हॉलीवुड रिपोर्टर्स से बातचीत में पापा बनने के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि विहान अब तीन महीने का हो चुका है। इस उम्र में पिता का रोल सीमित होता है, लेकिन वे बेटे के बड़े होने का इंतजार कर रहे हैं। विक्की ने जताई खुशी कि परिवार अब पूरा हो गया।
लव स्टोरी से शादी तक का सफर
कैटरीना और विक्की को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। शादी से पहले दोनों ने कुछ समय डेटिंग की। 2021 में राजस्थान के सिक्कर में इंटीमेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। तब से वे लो-प्रोफाइल लाइफ जी रहे हैं। विहान के जन्म ने उनकी जिंदगी को और खूबसूरत बना दिया। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही कैटरीना स्क्रीन पर वापसी करेंगी।
Correspondent – Shanwaz Khan



