Homeखबर भोजपुरियाBJP की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला...

BJP की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मिला टिकट

12 / 100 SEO Score

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (15 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर, जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं, को पार्टी ने अलीनगर सीट से टिकट दिया है।

पुरी लिस्ट देखने के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें

    बीजेपी की दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम:

    1. मैथिली ठाकुर – अलीनगर
    2. डॉ. सियाराम सिंह – बाढ़ (ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट कटा)
    3. आनंद मिश्रा (पूर्व IPS) – बक्सर (जनसुराज से आए)
    4. केदार नाथ सिंह – बनियापुर (पूर्व में RJD में, बाहुबली प्रभुनाथ सिंह के भाई)
    5. छोटी कुमारी – छपरा (CN गुप्ता का टिकट कटा)
    6. विनय कुमार सिंह – सोनपुर (फिर से टिकट मिला, प्रभुनाथ सिंह के समधी)
    7. रंजन कुमार – मुजफ्फरपुर (नए प्रत्याशी, 2020 में सुरेश शर्मा हारे थे)
    8. महेश पासवान – अगिआंव (2020 में भाजपा प्रत्याशी शिवेश कुमार थे)
    9. (बाकी 4 सीटों पर भी नए या बदले हुए नाम शामिल हैं — पार्टी जल्द पूरी सूची जारी करेगी।)

    बीजेपी की इस नई लिस्ट से साफ है कि पार्टी ने नई और युवा चेहरों को मौका देने के साथ-साथ कुछ पुराने नेताओं के टिकट काटकर रणनीतिक बदलाव किए हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    Most Popular

    Recent Comments