Tuesday, May 14, 2024
Homeटॉप स्टोरीउत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस पलटी, जानें कितने यात्री हुए घायल

उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस पलटी, जानें कितने यात्री हुए घायल

तरुणा कस्बा, भोजपुरी लाइव (नई दिल्ली)

धार के बाद अब उत्तराखंड से बस हादसे की खबर है। यहां देवप्रयाग थाना क्षेत्र के कौड़ियाला के पास यात्रियों से खचाखच भरी बस पलट गई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय बचाव दल समेत एसडीआरएफ पहुंची। यह बस केदारनाथ से हरिद्वार जा रही थी। बस में दो बच्चों समेत कुल करीब 33 यात्री सवार थे। बस पलटने से 21 घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले है।

सूत्रों के अनुसार यात्री केदानाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे थे। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा। फिर घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया गया।इससे पहले दिन में मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां पुल से एक यात्री बस नर्मदा नदी में गिर गई है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। घंटों मशक्कत के बाद मृत लोगों के शरीर को पानी से निकाला गया। हादसे पर पीएम, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के सीएम ने दुख जताया और मुआवजू की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments