Sunday, May 19, 2024
Homeटॉप स्टोरीDelhi Sakshi Murder: Sahil के दिमाग में था ये शैतानी प्लान, साक्षी...

Delhi Sakshi Murder: Sahil के दिमाग में था ये शैतानी प्लान, साक्षी की हत्या की ये थी वजह!

Delhi Murder Case: दिल्ली के सिरफिरे दरिंदे को फांसी देने की मांग हो रही है। उसने चाकू और पत्थर से साक्षी की हत्या कर दी लेकिन शाहबाद डेरी इलाके में कोई भी 16 साल की लड़की को बचाने नहीं आया। परिवार इतना गरीब है कि साक्षी के अंतिम संस्कार के लिए उसे लोगों से उधार लेना पड़ा। पुलिस को साहिल की कस्टडी (Sahil Police Custody) मिल गई है। Delhi Murder Case: दिल्ली के सिरफिरे दरिंदे को फांसी देने की मांग हो रही है। उसने चाकू और पत्थर से साक्षी की हत्या कर दी लेकिन शाहबाद डेरी इलाके में कोई भी 16 साल की लड़की को बचाने नहीं आया। परिवार इतना गरीब है कि साक्षी के अंतिम संस्कार के लिए उसे लोगों से उधार लेना पड़ा। पुलिस को साहिल की कस्टडी (Sahil Police Custody) मिल गई है। 

नई दिल्ली: साहिल खान ने 16 साल की साक्षी की जिस निर्ममता से चाकू घोंपकर हत्या की है, उससे पूरा देश सन्न है। कैसे कोई इंसान ऐसे जानवर बन सकता है? उसने एक के बाद एक शरीर में 20 से ज्यादा घाव किए। चाकू से जी नहीं भरा, तो पत्थर से शरीर को कई बार कुचला। 24 घंटे के भीतर इस हत्यारे को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। आज रोहिणी कोर्ट ने उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया। इस बीच, साहिल के सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी हरकतें पता चल रही हैं। इंस्टाग्राम पर वह लगातार वीडियो पोस्ट करता रहता था। आखिरी रील उसकी 6 हफ्ते पहले की है। कुछ में गाली भी है। एक वीडियो में वह हुक्का पीते दिखाई देता है और टीवी पर गाना सुनता रहता है ‘दिल्ली में करता बदमाशी…।’ पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

साक्षी के हाथ में साहिल ने किसका टैटू देखा था

शुरुआती जांच से पता चला है कि साक्षी और साहिल के बीच एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। साक्षी ने साहिल को चेतावनी दी थी कि वह उससे दूर ही रहे। बताया जा रहा है कि साहिल खान ने कथित तौर पर साक्षी के हाथ पर दूसरे लड़के का टैटू देख लिया था, जिससे वह आपा खो बैठा। साहिल के हाथ में कलावा दिखने के बाद पुलिस मामले की व्यापक जांच में जुट गई है। कुछ लोग बता रहे हैं कि इलाके के लोग उसे ‘सन्नी’ के नाम से जानते थे। यह भी कहा जा रहा है कि साहिल की असलियत साक्षी को पता चल गई थी और इसीलिए वह उससे दूरी बनाना चाहती थी। स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हम जांच में कोई पहलू नहीं छोड़ेंगे। इस मामले में कड़ी सजा दिलाने की कोशिश होगी, जिसमें फांसी की सजा भी शामिल है। खान ने कुछ दिन पहले ही एक लंबा चाकू खरीदा था और हत्या में उसी का इस्तेमाल किया। साक्षी के एक दोस्त ने पुलिस को बताया है कि साहिल इस बात से गुस्से में रहता था कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है। प्रवीण नाम के लड़के के साथ साक्षी की दोस्ती उसे ठीक नहीं लग रही थी। शनिवार को झगड़े के बाद उसके सिर पर खून सवार हो गया। सीसीटीवी में दिखाई देता है कि साहिल गली में घूमता हुआ साक्षी का इंतजार कर रहा होता है। साक्षी एक बर्थडे पार्टी में जाने के लिए आती है, साहिल उसे रोकता है और रात 8.40 बजे उस पर हमला कर देता है।

हत्या कर रिठाला गया था साहिल, गोलमोल जवाब दे रहा

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि साक्षी की चाकू मारकर हत्या करने के बाद साहिल रिठाला भाग गया था। वहीं पर उसने हथियार फेंका और बस से बुलंदशहर के लिए निकल गया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि साहिल ने हत्या के फौरन बाद फोन स्विच ऑफ कर लिया था। हालांकि पुलिस ने फोन बरामद कर लिया है। बुलंदशहर जाने के लिए उसने दो बसें बदली थीं। उसने पुलिस के कई सवालों का जवाब ठीक से नहीं दिया। वह शायद पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा है। पुलिस ने कहा है कि साहिल को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को दो दिन की रिमांड मिल गई है। पुलिस का कहना है कि क्राइम के 10 मिनट बाद टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी थी।

बेटी की चिता जल रही थी, मां बोली…

सोमवार शाम को साक्षी का अंतिम संस्कार हो गया लेकिन मां-बाप की आंखों से आंसू नहीं थम रहे। साक्षी की चिता जल रही थी और उसे एकटक देखे मां ने बताया, ‘हमने रात का भोजन कर लिया था और सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी साक्षी की दोस्त भावना आई। उस समय रात के करीब 9 बजे थे। उसने बताया कि किसी ने साक्षी की हत्या कर दी है। हमें उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। मैंने नीतू को फोन किया, उसने कहा कि साक्षी बाजार गई थी। हम मौके पर पहुंचे… मेरी बेटी खून से लथपथ थी।’ उन्होंने कहा, ‘अस्पताल में एक व्यक्ति ने बताया कि वह उस समय वहां पर था और उसने बेटी को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला किया था।’ साहिल शाहबाद डेरी की एक कॉलोनी में अपने माता-पिता और तीन बहनों के साथ किराये के मकान में रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments