गाजियाबाद पुलिस ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमले के दूसरे आरोपी गुलफाम को इंदिरापुरम में एनकाउंटर कर मार गिराया। 48 घंटे के अंदर दोनों सगे भाई जीशान और गुलफाम पुलिस की गोलीबारी में ढेर हो गए। सीएम योगी के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई तेज हुई।
हमले का पूरा विवरण
27 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे लोनी के अली गार्डन, निठौरा रोड स्थित सलीम वास्तिक के ऑफिस में दो बाइक सवार बदमाश घुसे। जीशान और गुलफाम ने सलीम पर 6-7 बार चाकू से वार किए। हमलावरों ने गर्दन रेतने की कोशिश की, पेट पर भी प्रहार किया। सलीम खून से लथपथ गिर पड़े। आसपास वालों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। दिल्ली रेफर कर दिया गया। सलीम खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ बताते हैं और इस्लामिक कुरीतियों पर वीडियो बनाते हैं।
पहले एनकाउंटर: जीशान ढेर
हमले के तीन दिन बाद 1 मार्च को लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम ने जीशान को चेकिंग के दौरान घेरा। बदमाशों ने 10 राउंड गोली चलाईं। जवाबी फायरिंग में जीशान के पैर व सीने में गोली लगी। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एक लाख इनामी जीशान के पास पिस्टल, कारतूस, बाइक व चाकू बरामद हुए। दो पुलिसकर्मी घायल हुए। अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने पुष्टि की।
दूसरा एनकाउंटर: गुलफाम मारा गया
2 मार्च को इंदिरापुरम में पुलिस कमिश्नर J. रविंदर गौड़ की टीम ने गुलफाम को घेरा। भागने की कोशिश में गोलीबारी हुई। गुलफाम को गोली लगी, अस्पताल में मौत। जीशान का बड़ा भाई होने के कारण फरार था। पुलिस ने सभी हथियार जब्त किए। दोनों आरोपी सगे भाई शाहाबाद क्षेत्र के निवासी थे।
पुलिस की सतर्कता और प्रभाव
सीएम योगी ने हमले के बाद STF को निर्देश दिए। CCTV, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिरों से आरोपी ट्रेस हुए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सख्ती से अपराध पर लगाम लगेगी। सोशल मीडिया पर सलीम समर्थकों ने पुलिस को बधाई दी। हमले का मकसद सलीम के विवादित वीडियो बताए जा रहे हैं। जांच जारी है।
गाजियाबाद में अपराधियों को पुलिस का सख्त संदेश। यूपी मॉडल की मिसाल।
Correspondent – Shanwaz Khan



