Homeमनोरंजनकथा कहानीमथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्डों पर दुकानदार की पिटाई का...

मथुरा में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्डों पर दुकानदार की पिटाई का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

8 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्डों पर एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना गौरी गोपाल आश्रम के पास की है, जहां पीड़ित दुकानदार विवेक कुमार अपनी दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कथावाचक के सुरक्षाकर्मी उन्हें घसीटकर अंदर ले गए और बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर लगभग 11:30 से 12 बजे के बीच की है। इस दौरान आश्रम के कुछ गार्ड मौके पर पहुंचे और कथित रूप से दुकानदार को जबरदस्ती अंदर खींचकर उसकी मारपीट करने लगे। मारपीट की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

परिवार का आरोप – दबाव में नहीं हो रहा इलाज

पीड़ित विवेक कुमार की बेटी ने बताया कि जब उनके पिता ने विरोध किया, तो गार्ड और भी आक्रामक हो गए और उन्हें घसीटकर अंदर ले गए। वहीं, उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन भी इलाज में लापरवाही बरत रहा है। उनका कहना है कि “अस्पताल वाले दबाव में हैं, सही इलाज और दवाई तक नहीं दी जा रही।”

पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपियों पर पुलिस द्वारा हल्की धाराएं लगाई गई हैं और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि न्याय मिल सके।

पुलिस जांच में जुटी

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की सच्चाई की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अनिरुद्धाचार्य या उनके आश्रम की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अगर गार्ड दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।

Mathura / Piyush Dhar Diwedi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments