टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के बीच आईसीसी ने ताजा टी20आई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी फिर छाए हुए हैं। जसप्रीत बुमराह ने शानदार छलांग लगाई है, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने अपनी शीर्ष पोजीशन बरकरार रखी है।
गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह की उड़ान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घातक स्पेल के दम पर जसप्रीत बुमराह ने 7 पायदानों की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। स्पिनरों का दबदबा साफ दिख रहा है, जहां टॉप-10 में 7 स्पिनर हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने नंबर-1 का ताज कायम रखा, जो अब उनका करियर-हाई रेटिंग है। अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे, साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश (21 पायदान ऊपर) तीसरे, इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, पाकिस्तान के अबरार अहमद पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा छठे, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड (23 पायदान ऊपर) सातवें हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दसवें पर हैं।
बल्लेबाजी में अभिषेक का दबदबा
बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बने हुए हैं, जिनकी रेटिंग 929 तक पहुंच गई है। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (2 ऊपर) तीसरे, श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे हैं। ईशान किशन ने 3 पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर जगह बनाई, जबकि सूर्यकुमार यादव छठे हैं। तिलक वर्मा फॉर्म स्लंप के कारण 3 नीचे सातवें पर खिसक गए।
टूर्नामेंट संदर्भ
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत को साउथ अफ्रीका से 76 रनों की हार मिली, जहां बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती का दबदबा जारी है, जो एशिया कप से नंबर-1 हैं। अभिषेक की फॉर्म टीम इंडिया के लिए राहत है। ये रैंकिंग टूर्नामेंट के हाई-वोल्टेज मैचों के बाद अपडेट हुई हैं।
भारतीय फैंस को उम्मीद है कि ये रैंकिंग से टीम का मनोबल बढ़ेगा। सेमीफाइनल की रेस में भारत को अगले मैच जीतने होंगे।
Correspondent – Shanwaz Khan



