लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किए वीडियो में राहुल ने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी, उनके मंत्रियों और करीबियों के नाम सामने आए हैं। इसे ‘शर्म की बात’ बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे घिनौने अपराधी से जुड़ाव देश के लिए कलंक है। यह बयान पीएम के ‘गंदी राजनीति’ वाले बयान के जवाब में आया।
राहुल का वीडियो संदेश
एक्स पोस्ट में राहुल ने लिखा, “मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना… ये शर्म की बात है।” उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को ‘देश बेचने’ वाला बताया। गौतम अदाणी पर अमेरिकी मुकदमे का जिक्र कर कहा कि यह भाजपा के वित्तीय ढांचे पर हमला है। राहुल ने चेतावनी दी, “हम बब्बर शेर देश की रक्षा करेंगे, एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।”
एपस्टीन फाइल्स विवाद का बैकग्राउंड
जेफरी एपस्टीन अमेरिकी वित्तीय अपराधी था, जिसके यौन शोषण नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज हाल में सार्वजनिक हुए। राहुल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनिल अंबानी का नाम लिया। लोकसभा में बजट बहस के दौरान भी इसी मुद्दे पर हंगामा हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि फाइल्स में भारतीय नेताओं के नाम हैं, जबकि भाजपा इसे अफवाह बता रही।
बीजेपी का पलटवार
भाजपा ने राहुल के बयान को खारिज करते हुए इसे ‘झूठी राजनीति’ कहा। प्रवक्ता ने पूछा, “फाइल्स में नाम है तो सबूत दिखाओ।” पीएम मोदी ने मेरठ में AI समिट के शर्टलेस विरोध पर तंज कसा था, जिसके जवाब में राहुल का यह हमला। सियासी तापमान चढ़ गया। सोशल मीडिया पर #EpsteinFiles ट्रेंड कर रहा। विपक्ष एकजुट, भाजपा बचाव में। यह जंग और तेज होने वाली है।
Correspondent – Shanwaz Khan



