संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की 55वीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के कश्मीर राग पर करारा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा। पाकिस्तान की सारी बातें झूठी प्रोपेगैंडा हैं, जिसे OIC उसकी कठपुतली बनकर दोहरा रहा है।
अनुपमा सिंह ने हाई-लेवल सेगमेंट में ‘राइट ऑफ रिप्लाई’ का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को ललकारा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और OIC के आरोप पूरी तरह बकवास हैं। OIC पाकिस्तान के राजनीतिक एजेंडे का मोहरा बन गया है। हम इस जलन भरी प्रोपेगैंडा को तवज्जो नहीं देंगे, लेकिन फैक्ट्स से इसका पर्दाफाश करेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि 1947 के इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय वैध था, जो कभी बदला नहीं जा सकता।
भारत ने पाकिस्तान से मांग की कि वह PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे अवैध कब्जे वाले इलाकों से तुरंत पीछे हटे। अनुपमा सिंह ने कश्मीर की प्रगति के आंकड़े गिनवाए। हाल के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड 65% से ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोकतंत्र की जीत है। आतंकवाद की विचारधारा को जनता ने ठुकरा दिया। चिनाब रेल ब्रिज – दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज – जम्मू-कश्मीर में बनकर तैयार है।
पाकिस्तान पर तंज कसते हुए अनुपमा सिंह ने कहा, “कश्मीर का विकास बजट पाकिस्तान के ताजा IMF बेलआउट पैकेज से दोगुना से ज्यादा है। अगर पाकिस्तान इसे फेक मानता है, तो वो ‘ला-ला लैंड’ में जी रहा है।” उन्होंने पाकिस्तान के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड का जिक्र किया – अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, जबरन धर्मांतरण, हिंदू-सिख-ईसाई समुदायों का सफाया। “आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश भारत पर उपदेश न दे,” उन्होंने चेतावनी दी।
यह जवाब गुरुवार सुबह जिनेवा में आया, जहां पाकिस्तान ने कश्मीर को फिर से उठाया। PTI का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत ने OIC को भी लताड़ा कि वह पाकिस्तानी प्रॉक्सी न बने। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है, इसमें बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अनुपमा सिंह का यह बयान भारत की मजबूत कूटनीतिक स्थिति को दर्शाता है। जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापना, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोकतंत्र ने पाकिस्तान की साजिशों को बेनकाब कर दिया। IMF पर निर्भर पाकिस्तान को भारत की प्रगति हजम नहीं हो रही। UN मंच पर भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि उसके सहयोगियों को भी आईना दिखाया। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माएगा। भारत की संप्रभुता पर कोई सवाल नहीं उठ सकता।
Correspondent – Shanwaz Khan



