Thursday, May 9, 2024
Homeटॉप स्टोरी13 लाख रुपए के लेनदेन में रिश्तेदार ने जान ली, कातिल बोला-...

13 लाख रुपए के लेनदेन में रिश्तेदार ने जान ली, कातिल बोला- हां मैंने ही मर्डर किया

तरुणा कस्बा, भोजपुरी लाइव, नई दिल्ली

गौतमबुद्धनगर के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा की मेरठ में सोमवार रात करीब 2 बजे हत्या कर दी गई। 28 साल के रिश्तेदार ने ही फावड़े से काटकर हत्या की है। दरोगा ने बचाव का प्रयास करते हुए शोर मचाया, लेकिन आरोपी एक के बाद एक वार करता रहा। रिटायर्ड दरोगा की हत्या की सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार और सीओ किठौर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाला रिटायर्ड दरोगा की साली का बेटा है।

2012 में रिटायर्ड हुए थे श्योराज सिंह
गौतमबुद्ध नगर के दनकाैर थाना क्षेत्र के भट्‌टा पारसोल निवासी श्योराज सिंह (70 साल) यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वह 2012 में रिटायर्ड हुए थे। वह मेरठ के किठौर के हसनपुर कलां गांव में अपने साढू महेंद्र के यहां आए थे। श्योराज सिंह के रिश्तेदार अंकुश (साली का बेटा) पर 13 लाख रुपए लेनदेन के थे। वह बार-बार अपने पैसों की मांग कर रहे थे। सोमवार रात अंकुश ने अपने मौसा श्योराज सिंह की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

आरोपी बोला- हां, मैंने ही मर्डर किया
पुलिस ने आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया, “हां मैंने ही मर्डर किया है। सोमवार रात को हमने शराब पार्टी की थी। मौसा बार-बार अपने पैसों के लिए बेइज्जत करते थे। रात करीब 2 बजे मैंने घर में रखे फावड़े से काट कर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस से यह भी कहा कि मैं अपनी मर्जी से गिरफ्तार हुआ हूं। मैंने अपने मौसा को मार दिया, वह मेरी मम्मी को लेकर भी रात में अपशब्द बोल रहे थे।”

CO किठौर अमित राय ने कहा कि अभी तक की जांच में आया कि युवक ने अपने मौसा की 13 लाख रुपए के लेनदेन के विवाद में हत्या की है। श्योराज सिंह दस साल पहले दरोगा से रिटायर्ड हुए थे। पुलिस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments