Saturday, May 18, 2024
Homeटॉप स्टोरीरूस यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन की राजधानी कीव धमाकों से गूंजी

रूस यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन की राजधानी कीव धमाकों से गूंजी

कीव
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीरवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है।

इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाल दे। इसके बाद यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से लगातार धमाके की खबरें आ रही हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है। पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा कि रूस का कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

इसके साथ ही, रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा के पास करीब 2 लाख जवानों को तैनात किया है। इधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके की आवाजें सुनाई दी। विस्फोट की आवाज क्रेमटोर्स्क और यूक्रेन के तीसरे सबसे बड़े शहस ओडेस्सा में सुनाई दे रही है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments