Wednesday, May 8, 2024
Homeवीडियोहेल्थ टिप्सतांबे के बर्तन में रखी ये 4 चीजें बन जाती हैं जहर,...

तांबे के बर्तन में रखी ये 4 चीजें बन जाती हैं जहर, आइये जाने उनके बारे में

भारत में सदियों से ये माना जाता है कि तांबे के बर्तन में खाना खाने और पानी पीने से सेहत अच्छी रहती है। सुबह – सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भी तांबे के बर्तन में पानी पीने को सेहत के लिए बहुत अच्छा बताया है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखे कुछ पेय पदार्थों का सेवन आपके लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक भी हो सकता है? आइये आज हम आपको उन पेय पदार्थों के बारे में बताते हैं जिन्हें आप तांबे के बर्तन में रखकर अगर पीते हैं तो आपकी सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है।

दूध

दूध को भूलकर भी तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए और न ही पीना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखा हुआ दूध जहर के समान हो जाता है। ऐसे में यदि आप इस दूध का सेवन करते हैं तो आपको फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है।

छाछ

आप छाछ का सेवन तांबे के बर्तन में करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। छाछ में कई प्रकार के गुण मौजूद होते हैं जो तांबे के साथ मिलकर रिएक्शन कर सकते हैं और छाछ को हानिकारक बना देते हैं ।

खट्टी चीजें जैसे जूस

खट्टी चीजें जैसे जूस, आचार आदि तांबे के बर्तन में रखकर खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। ये सभी खट्टी चीजें तांबे के बर्तन के साथ मिलकर बहुत रिएक्ट करता है। तांबे के बर्तनों में खट्टी चीजें खाने से उल्टी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

लेमन वॉटर

नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। मगर तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। नींबू में एसिड होता है जो तांबे के साथ मिलकर सेहत पर रिएक्ट करता है। अगर आप तांबे के गिलास में नींबू पानी पीते हैं, तो आपको गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की परेशानी शुरू हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments