Wednesday, May 15, 2024
Homeटॉप स्टोरी13 नमूनों की जांच में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि, प्रदेशभर के...

13 नमूनों की जांच में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि, प्रदेशभर के अधिकारियों में मचा हड़कंप

तरुणा कस्बा, भोजपुरी लाइव (नई दिल्ली)

कोरोना संक्रमण के बाद एक फिर उत्तर प्रदेश में खतरे की घंटी बज गई है। लखनऊ के फैजुल्लागंज में करीब डेढ़ सौ सुअरों के एक साथ मरने के बाद जांच के लिए भेजे गए नमूनों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की ओर से फैजुल्लागंज को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। शासन की ओर से पूरे राज्य के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

मृत और जीवित सुअरों के नमूने भेजे गए थेजानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के फैजुल्लागंज में पिछले दिनों करीब डेढ़ सौ सुअरों की अचानक मौत हो गई थी। जानकारी के बाद हरकत में आए प्रशासन ने वहां मृत और जीवित सुअरों के 13 सैंपल मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित लैब में भेजे थे। जहां से गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में इन सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद नगर निगम की ओर से पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। नगर निगम की टीमों ने खुले में घूम रहे सुअरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।

बरेली में भी मिला एक मामला

लखनऊ के फैजुल्लागंज में कई सुअरों की मौत के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को भोपाल से आई जांच रिपोर्ट में इन सुअरों की मौत का कारण अफ्रीकन स्वाइन फ्लू आया है। वहीं बरेली में भी ऐसा एक मामला सामने आया है। यहां भी एक सुअर की मौत हुई थी, जिसकी जांच के बाद अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने एक सुअर की बीमारी से मौत के बाद उसका सैंपल भेजा था। जांच के बाद एएसएफ आरटीपीसीआर पॉजिटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments