Homeटॉप स्टोरीगोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़, पुलिस...

गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

8 / 100 SEO Score

गोरखपुर। तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंच के पास अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी की रात पवन सिंह महोत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति दे रहे थे। उनके गानों पर हजारों दर्शक झूम रहे थे। कार्यक्रम में अभिनेता और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी मंच पर मौजूद थे। माहौल पूरी तरह उत्सवमय था, लेकिन जैसे ही पवन सिंह ने मंच पर अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा, भीड़ अचानक आगे की ओर बढ़ने लगी।

केक काटने के दौरान दर्शकों में मंच के पास पहुंचने की होड़ मच गई, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी हालत बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई कुर्सियां टूट गईं और कुछ लोग एक-दूसरे पर गिरते हुए नजर आए।

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और लोगों को पीछे हटाया। खास तौर पर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें जरूर आईं।

इस पूरी घटना का करीब 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग भागते हुए, कुर्सियां टूटती हुई और पुलिस को हालात संभालते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि गोरखपुर महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी से हुई थी और यह तीन दिनों तक चलने वाला आयोजन है। आज यानी 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समापन समारोह में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे। वहीं, रात में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर सिंगर बादशाह अपनी प्रस्तुति देंगे।

प्रशासन का कहना है कि आगे के कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोग सुरक्षित तरीके से महोत्सव का आनंद ले सकें।

Correspondent – Shanwaz khan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments