Saturday, April 27, 2024
Homeराजनीतिदेवेंद्र सालेचा बनेगे राजस्थान भाजपा शहर के नए जिलाध्यक्ष:जोशी का स्थान लेंगे,...

देवेंद्र सालेचा बनेगे राजस्थान भाजपा शहर के नए जिलाध्यक्ष:जोशी का स्थान लेंगे, विधानसभा चुनाव में बदलेंगे समीकरण

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने दो संगठनात्मक जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जोधपुर शहर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नजदीकी माने जाने वाले देवेंद्र सालेचा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वह देवेंद्र जोशी का स्थान लेंगे जो कि इससे पहले दो बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

जोधपुर शहर जिला भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। इसमें 3 विधानसभा क्षेत्र सूरसागर, जोधपुर शहर और सरदारपुरा जहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान विधायक है वह आते हैं। यहां संघ के नजदीकी रहे देवेंद्र जोशी को हटाकर शेखावत के नजदीकी माने जाने वाले देवेंद्र सालेचा को कमान सौंपी गई है। सालेचा वर्तमान में शहर जिला कमेटी में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। वे इससे पहले नगर निगम में उप महापौर भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह पहली बार बड़ा जातिगत बदलाव भाजपा ने किया है।

भाजपा ने इसी के साथ जोधपुर के ही राजेंद्र बोराणा को बालोतरा का संगठनात्मक प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही कुल 17 जिलों के प्रभारी बदले गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments