Saturday, April 27, 2024
Homeधर्म कर्मSawan 2021 : इन राशि वालों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं...

Sawan 2021 : इन राशि वालों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं भोलेनाथ, देखें क्या आपसे भी है भगवान शिव को विषेस प्रेम

यूँ कहा जाता है की भोलेनाथ अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न ही प्रसन्न हो जाते है, लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ राशि ऐसी है जिससे भगवान शंकर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इन राशि वालों पर भोलेनाथ विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। सावन के इस पावन माह की शुरुआत हो चुकी है। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस माह में भगवान शंकर की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। भगवान शंकर अपने भक्तों को कभी उदास नहीं देखा सकते मगर जिन राशि वाले लोगों उनका विशेष प्रेम है आज उसके बारे में जानते है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भगवान शंकर मेहरबान रहते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को शिव की अराधना करनी चाहिए। इस राशि के जातकों को नियमित शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। मकर राशि के जातक ऊॅं नम: शिवाय का जप करें।
भगवान शंकर की कृपा से मकर राशि वालों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भी भगवान शिव मेहरबान रहते हैं। इस राशि के जातकों को क्षमता के अनुसार दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।भगवान शंकर की कृपा से कुंभ राशि वालों को जीवन में सभी सुख- सुविधाएं प्राप्त हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments