Thursday, May 9, 2024
Homeसमाचार विश्लेषण5 जवानों को मारने के बाद मिजोरम पुलिस ने जश्न मनाया,सीएम हिमंता...

5 जवानों को मारने के बाद मिजोरम पुलिस ने जश्न मनाया,सीएम हिमंता ने दिखाया सबूत

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को हिंसक हो गया। दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से पहले लाठियां चलीं, जिसके बाद मामला बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच फायरिंग भी हुई।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि फायरिंग में असम पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई। साथ ही कछार जिले के एसपी वैभव निंबालकर चंद्रकार भी घायल हो गए है। उनके पैर में गोली लगी है और वे ICU में हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी हिंसा में चोटें भी आई है।

वहीं इस घटना के बाद असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर ही जंग छिड़ गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि असम के पुलिसकर्मियों की मौत का मिजोरम के उपद्रवियों और जवानों ने जश्न मनाया। जिसके बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में दखल की अपील की। देर रात शाह ने दोनों राज्यों के सीएम से बात की और उनसे विवादित सीमा क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने और मैत्रीपूर्ण ढंग से समाधान निकालने को कहा।

आपको बता दें की अतिक्रमण हटाने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और दोनों तरफ से लाठी, पत्थर से हमला शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में असम का दौरा किया था। उनके दौरे के दो दिन बाद यह हिंसा हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments