Sunday, April 28, 2024
Homeपेरेंटिंगग्रैंड बेबी शॉवर के लिए लंदन से भारत लौटीं सोनम कपूर

ग्रैंड बेबी शॉवर के लिए लंदन से भारत लौटीं सोनम कपूर

तरुणा कस्बा, भोजपुरी लाइव (नई दिल्ली)

जल्द ही मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने दूसरे बेबी शॉवर के लिए भारत वापस आ गई हैं। अब मुंबई में उनका परिवार एक और ग्रैंड गोद भराई का आयोजन करने की तैयारी में हैं, जो बोहेमियन थीम पर आधारित होगा।

जल्द ही मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने दूसरे बेबी शॉवर के लिए भारत वापस आ गई हैं। सोनम पति आनंद आहूजा संग अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और लंदन में पहले से ही एक छोटा बेबी शावर ऑर्गनाइज कर चुकी हैं। अब मुंबई में उनका परिवार एक और ग्रैंड गोद भराई का आयोजन करने की तैयारी में हैं, जो बोहेमियन थीम पर आधारित होगा।

ऐसे में गुरुवार को उन्हें एक ब्राइट यलो कलर की कम्फी काफ्तान ड्रेस में बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। पैपराज़ी पेज वीरल भयानी पर एक्ट्रेस का स्पॉटेड वीडियो शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैंस उनके लुक से प्रभावित नजर आए और उन्हें आने वाले बच्चे के लिए बधाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक फैन ने लिखा, “बहुत खूबसूरत लग रही हैं।” दूसरे ने लिखा, “मुझे उसके कपड़े बहुत पसंद हैं। पता नहीं क्यों।” एक और फैन ने लिखा, “आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी खुशियां और भाग्य लाए।” एक अन्य ने लिखा, “कितनी क्यूट लग रही है।”

फोटो सौजन्य: गूगल

बता दें, मुंबई में सोनम के गोद भराई का विवरण आना बाकी है, लेकिन वीरल भयानी ने हाल ही में सोनम की गोद भराई के निमंत्रण कार्ड और गिफ्ट हैम्पर्स की एक झलक साझा की। सोनम और आनंद ने मार्च में घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments