Sunday, April 28, 2024
Homeमनोरंजनसुशांत सिंह की बहन प्रियंका ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की...

सुशांत सिंह की बहन प्रियंका ने लगाए रिया चक्रवर्ती पर सुशांत की जिंदगी खराब करने के इल्ज़ाम, जानिए आखिर क्या करारा जवाब दिया रीया ने!

तरुणा कस्बा, भोजपुरी लाइव (नई दिल्ली)

रिया चक्रवर्ती भले ही जिंदगी में आगे बढ़ गई हों, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र होते ही आज भी सबसे पहले उन्हीं को याद किया जाता है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से अब तक, रिया चक्रवर्ती सुर्खियों का ही हिस्सा बनी दिखती हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि रिया चक्रवर्ती ने उनके भाई की जिंदगी खराब कर दी थी।

अब रिया ने अपने अंदाज में इस बात का जवाब दिया है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखा है। माना जा रहा है कि यह मैसेज उन्होंने प्रियंका के लिए शेयर किया है। रिया लिखती हैं, ‘शोर से ऊपर उठो। अपने घमंड से ऊपर उठो। इतना ऊपर उठो कि वो सिर्फ आपकी तरफ उंगली उठा सकें। क्योंकि आप वहां हो जहां वह कभी नहीं पहुंच सकते। आप शांत हैं। आप प्यार के साथ उड़ते हैं।

आप सहानुभूति महसूस करते हैं जब वो आपको कोई वजह नहीं देते तब भी। उन्हें आश्चर्य में रहने दो। आप काफी हैं। आप पूरे हैं। आप जैसे हो वैसे ही प्यारे हो। उन्हें आपको कुछ मत कहने। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में काफी हलचल मच गई थी। बॉलीवुड माफिया से लेकर ड्रग्स कनेक्शन तक कई बड़ी बातें इस मामले में सामने आई थीं। सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती ने जेल में भी समय गुजारा था।

फोटो सौजन्य: गूगल

कुछ दिन पहले ही एनसीबी ने सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सुशांत को ड्रग्स सप्लाई किए थे। अभी भी इस केस की जांच में सीबीआई और एनसीबी लगी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments