Tuesday, April 30, 2024
Homeराजनीतिट्विटर का कांग्रेस पर वार... अकाउंट सस्पेंड...अब इसके लिए भी सरकार जिम्मेदार...?

ट्विटर का कांग्रेस पर वार… अकाउंट सस्पेंड…अब इसके लिए भी सरकार जिम्मेदार…?

राहुल गांधी के साथ साथ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ट्विटर ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है, साथ ही यह भी कहा है कि पार्टी और उनके नेता इनसे डरने वाले नहीं हैं। आपको बता दें कि ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया कंपनी इससे पहले इसी तरह की कार्रवाई राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर चुकी है।

कांग्रेस ने अपने लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।’

सरकार के दबाव में काम कर रहा है ट्विटर: रोहन गुप्ता

वहीँ कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता ने कहा कि ट्विटर के अनुसार नियमों के उल्लंघन के लिए पार्टी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसने पूरे भारत में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 खातों को पहले ही ब्लॉक कर दिया है। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि ट्विटर या सरकार द्वारा हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता। 

इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार देर रात दावा किया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। पार्टी ने कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments