Thursday, May 2, 2024
Homeअन्यप्रेस रिलीसउदगाम ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वालों को सम्मानित...

उदगाम ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वालों को सम्मानित कर मनाया महिला दिवस

भोजपुरी लाएव (गुजरात)

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 6 मार्च को महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली 30 महिलाओं और 1 पुरुष को रविवार को 13वें उदगम वीमेन्स अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया.
13वें उदगम विमेंस अचीवर अवॉर्ड के मौके पर ट्रस्ट ने उषा पर्व का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना था। विजेताओं को उनकी दूरदृष्टि, साहस, करुणा, सफलता और उदारता के लिए और जिस तरह से वे अन्य महिलाओं की मदद करने में सफल हुए, उसके लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान उपस्थित थे।


13वें उदगम विमेंस अचीवर अवॉर्ड के मुख्य अतिथि केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहानने अपने प्रवचनमें कहा की  “महिलाएं सभी क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दे रही हैं। भारत में महिलाओं के लिए व्यापार, अंतरिक्ष, समाज सेवा, कला, संस्कृति, विज्ञान, कानून या अन्य क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक अवसर हैं जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं l उदगम वीमेन्स अचीवर अवार्ड के सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई और मैं टीम उदगम ट्रस्ट को भी महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए बधाई देता हूं।

समाज सेवा, फैशन, जीवन शैली, कला और संस्कृति, व्यवसाय, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में उनके सराहनीय योगदान के लिए 30 महिला अचीवर्स और 1 पुरुष  को उनके विशिष्ठ योगदान हेतु  सम्मानित किया गया।

उद्दागम ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. उदगम ट्रस्ट की गतिविधियों को बारेमिने बात करते हुए डॉ, मयूर जोशी ने कहा कि भारतीय परम्परानुसार उदगम महिला अचीवर्स अवार्ड महिलाओं को उनके अथक प्रयासों और क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने का एक विनम्र प्रयास है।

पुरस्कार विजेताओं का चयन बिजनेस वुमन और सामाजिक कार्यकर्ता पूर्वा शाह पटेल, निदेशक, कानून विभाग, जीएलएस विश्वविद्यालय डॉ. मयूरी पंड्या, वास्तुकार और डिजाइनर – अर्चना शाह, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता – प्रियांशी पटेल, अहमदाबाद मैनेजमेंट असोसिएशन के कार्यकारी निदेशक – उन्मेश दीक्षित, सांस्कृतिक गतिविधियाँ क्यूरेटर – आशा सरवैया, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक – वैजयंती गुप्ते और सामाजिक कार्यकर्ता एवोकेट दीपिका वड़ा सहित प्रसिद्ध जूरीने किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों में ग्रामीण विकास मंत्री अर्जुन सिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रदीप परमार, श्रम एवं रोजगार मंत्री बृजेश मेरजा, युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कोराट, गुजरात विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर हिमांशु पंड्या, ब्रिटिश उच्चायोग के उपायुक्त पितर कुक, प्रसिद्ध रियल एस्टेट डेवलपर – एन. के पटेल, हार्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष – डॉ. ।नीतीश सुमंत  शाह और पीसी स्नेहल ग्रुप के चिरंजीव पटेल उपेक्षित थे।

8 मार्च  ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ से पूर्वअहमदाबादमें ६ मार्च , रविवार को 13वें उदगम विमेंस अचीवर अवॉर्ड ’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  उदगम ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 30 महिलाओं और महिलाओ के लिए कार्य करने वाले एक पुरुष को सम्मानित किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments